
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिला पदाधिकारी, छिरिङ वाई भूटिया ने गांधी मैदान के समीप स्थित खेल भवन सह व्यायामशाला का संध्या 7:30 बजे भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पदाधिकारी राज्य स्तरीय एकलव्य खेल प्रशिक्षण केंद्र भारोत्तोलन के प्रशिक्षु बच्चों एवं प्रशिक्षक से मिलकर जानकारी ली। जिले के लिए यह केंद्र नया है ,जहां अभी 10 बच्चे आवासीय प्रशिक्षण ले रहे हैं।
जिला पदाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में बताई कि
पूर्व से जिला खेल भवन में खेलो इंडिया का संचालित स्मॉल सेंटर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताई कि इस केंद्र से जुड़े खिलाड़ियों से भी भेंट की गई और उनके प्रशिक्षण के बारे में बात की गई।
वहीं उन्होंने बताई कि गिरिजेश कुमार ,प्रशिक्षक खेलो इंडिया स्माल सेंटर जहानाबाद एवं अमर कुमार ,शारीरिक शिक्षक, गांधी इंटर विद्यालय ,कृष्णा आश्रम, सिकरिया जो की ताइक्वांडो, जूडो, कराटे के कुशल प्रशिक्षक है से मिलकर खेलों के क्षेत्र में जहानाबाद की उपलब्धियां के बारे में वार्ता की।

जिले में सुसज्जित जिम एवं भारोत्तोलन समेत अन्य खेलों के विकास को देखते हुए
उन्होंने प्रसन्नता जताई । खेल पदाधिकारी पूनम कुमारी को निदेश दिया कि खेलों के क्षेत्र में अन्य मानकों के विकास के लिए जो भी आवश्यक कदम उसे उठाएं।
