चंपारण की खबर::पूर्वी चंपारण के नए DM बने IAS सौरभ सुमन यादव, बोले- विकास और जनता की शिकायतों का निपटारा सर्वोच्च प्राथमिकता

Breaking news News बिहार

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण जिले को नए जिलाधिकारी मिल गए हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के अधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव ने रविवार, 22 जून 2026 को DM एवं जिला दंडाधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया।

पदभार ग्रहण के दौरान समाहरणालय में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण शैलेंद्र कुमार भारती, अपर समाहर्ता विभागीय जांच मो. सिबगतुल्लाह, सहायक समाहर्ता राज कृष्ण झा, वरीय कोषागार पदाधिकारी विजय कुमार, वरीय उप समाहर्ता प्रेमलता, वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

– जनता की समस्याओं पर फोकस

पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में DM सौरभ सुमन यादव ने कहा कि जिले का विकास और आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने के लिए सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

DM ने यह भी कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को समय-सीमा में पूरा कराना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहेगा।
सौरभ सुमन यादव के आने से जिले के विकास कार्यों में नई गति की उम्मीद जताई जा रही है।