
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जलवायू परिवर्तन एवं पर्यावरण को संरक्षण के दृष्टिकोण से वृक्ष बहुत ही आवश्यक है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले मेंएक वृक्ष मां के नामके तहत् कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर वृक्षारोपण किया गया।
इसी कड़ी में जहानाबाद न्यायालय परिसर में जिला सत्र न्यायाधीश ने वृक्षारोपण कर लोगों को संदेश दिया।
वहीं जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया। वहीं जिला पदाधिकारी ने आम लोगों को संदेश तथा जागरूक करते हुए कहा कि बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, अत्यधिक गर्मी, बाढ़ एवं सुखाड़ जैसी समस्याओं से बचाव हेतु पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है। उन्होंने आम जनों से अपील किया कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाए एवं जल संरक्षण करने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की बात कही।
वहीं उन्होंने बताया कि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण एक जन आंदोलन है, जिसमें प्रत्येक नागरिकों को भागीदार एवं जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले वासियों से अपील किया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले तथा स्वच्छ एवं हरित जहानाबाद निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
