मरते मरते बचा युवक, हाइवा चालक की लापरवाही आई सामने।

Accident Breaking news News बिहार

बड़ी दुर्घटना से नही किया जा सकता था इंकार।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के नगर थाना क्षेत्र के एन एच 22 जिला पदाधिकारी के आवास के पास एक बड़ी दुर्घटना होते होते बची, वहीं इस दुर्घटना में एक युवक मरते मरते बचा।
मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद जिला पदाधिकारी के आवास के पास, पटना की ओर से तेज रफ्तार से चली आ रही हाईवा ट्रक की चालक की लापरवाही से बड़ी दुर्घटना घटी।
हुआ यों कि पटना की ओर से तेज रफ्तार से चली आ रही हाइवा ट्रक का ट्राली पिछे से उठा हुआ था। ट्राली उठा होने के फलस्वरूप जिला पदाधिकारी के आवास के पास सड़क पर बिजली वायर तार आर पार था,जो हाईवा के ट्राली में फ॑स गया।तार में हाईवा ट्रक के ट्राली में तार फंसे होने के वावजूद भी चालक द्वारा तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने से, ट्राली में फ॑सी तार भी सड़क पर आ गया,उसी वक्त एक मोटरसाइकिल से एक युवक जा रहा था कि ट्रक एवं बिजली तार के चपेट में आने से कुछ दुर घसीटता चला गया, फलस्वरूप सड़क पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, और लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच ट्रक चालक बीच सड़क पर ही गाड़ी छोड़ फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल लाया।घायल युवक ऊटा सब्जी मंडी का रहने वाला बताया गया है।
वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हादसे से बड़ी दुर्घटना घटते घटते बची, चुकी बिजली की वायर तार होने के फलस्वरूप बड़ी दुर्घटना न हुआ। तथा सड़क पर काफी जाम हो गया था।
घटना की सुचना प्राप्त होते ही नगर थाना की पुलिस पहुंच, यातायात व्यवस्था प्रारंभ किया, तथा हाईवा को जप्त कर थाना लाया गया है। तथा फरार चालक को गिरफतार करने हेतु जांच पड़ताल किया जा रहा है।
वहीं पुलिस ने बताया कि घायल युवक को इलाज जारी है, तथा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना से बिजली भी प्रभावित हुई, लेकिन बिजली विभाग द्वारा पुनः तार को सही किया गया।