
पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा,दहेज हत्या कांड के आरोपियों को जल्द से जल्द करें गिरफ्तार।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने, पुलिस पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में कड़ा निर्देश जारी किया है।
आज गुरूवार को पुलिस अधीक्षक अपने कार्यालय कक्ष में लम्बित कांडों की समिक्षात्मक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया।
उन्होंने बैठक में जिले के थानों में दहेज हत्या मामलों में कड़ा रुख अख्तियार किया, तथा बिदुवार समिक्षा की।
उन्होंने बताया कि बैठक में सभी पुलिस पदाधिकारी जो भी दहेज हत्या मामलों का अनुसंधान कर रहे हैं, जल्द से दहेज हत्या जैसे गम्भीर मामलों में संलिप्त आरोपियों को गिरफतार करें। वहीं उन्होंने पुराने एवं वर्तमान कांडों का तेजी से निपटारा करने का कड़ा निर्देश जारी किया गया है।
उन्होंने जांच अधिकारियों को वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर समय सीमा के भीतर माननीय न्यायालय को आरोप पत्र दाखिल करने का आदेश दिया, ताकी दोषियों को कड़ी सजा सुनाई जा सके। वहीं उन्होंने बताया कि समय सीमा के तहत जो जांच पदाधिकारी को कोताही बरतने पर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय मिल सके इसके लिए पुलिस पुरी तरह से प्रतिबद्ध है।
बैठक में सभी अंचल निरीक्षक, एवं सभी थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे।
