
शराब कारोबारी पुलिस की भनक लगते ही हुआ फरार,एक महिला को पुलिस ने किया गिरफतार।
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी – अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कारवाई जारी है।
इसी कड़ी में उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली कि शराब कारोबारी द्वारा अबैध रुप विदेशी शराब का भंडारण किया गया है, और सप्लाई किया जाएगा।
उत्पाद अधीक्षक दिलीप पाठक ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। सुचना प्राप्त होते ही तत्काल उत्पाद निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम घोषी में छापामारी अभियान चलाया गया। जहां एक मकान से 455 लीटर विभिन्न ब्रा॑डो के विदशी शराब बरामद किया गया। जहां से एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला से पुछताछ किया जा रहा है, तथा शराब कारोबारी को पहचान कर ली गई है,और दो शराब कारोबारी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर, गिरफ्तारी हेतु,शराब कारोबारी के सम्भावित ठिकानों पर छापामारी जारी है।

उन्होंने बताया कि अबैध शराब माफिया के खिलाफ लगातार कारवाई जारी है, और जो भी इस कारोबार में संलिप्त हैं किसी भी सुरत में वक्सा नहीं जाएगा।
