रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर का छह दिवसीय वार्षिक रथयात्रा महोत्सव संपन्न

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान 28 मार्च
कस्बे में जैन समाज के तत्वावधान में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर का छह दिवसीय ‘वार्षिक रथयात्रा महोत्सव’ शनिवार को भव्य रथयात्रा के साथ समापन हो गई।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

शनिवार को महोत्सव के अंतिम दिन दिल्ली रोड स्थित जैन बाग से एक विशाल और भव्य रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। जो बैंड बाजो की मधुर धुनों के साथ यह रथयात्रा पीठ बाजार से होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रथयात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर प्रधान मनोज जैन, उपप्रधान डा. राजेश जैन, संजय जैन, महामंत्री निपुण जैन, मंत्री अभिषेक जैन और कोषाध्यक्ष विजय जैन, अरविंद जैन, शशांक जैन, सचिन जैन, अनुराग जैन, प्रदीप जैन, पवन जैन, विजय जैन, अभिषेक जैन, नमन जैन, संतोष जैन, राहुल जैन और अशोक जैन सहित समाज के अन्य कई गणमान्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।