रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/बहादरपुर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 6 मरीज ऑपरेशन हेतु चिन्हित

Breaking news Health News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान
कृपा फाउंडेशन गाजियाबाद के अध्यक्ष डॉ. महिपाल सिंह के नेतृत्व में डॉक्टर श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल, मनानी सहारनपुर के सहयोग से ग्राम बहादरपुर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

शिविर में आसपास के गांवों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर के दौरान कुल 10 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 6 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इन मरीजों में अहमदपुर, सकतपुर, बहादरपुर, नसरतपुर, सढोली और हरिया गांव के लोग शामिल रहे। जरूरतमंद मरीजों को आगे की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया। इस अवसर पर दिल्ली से आए कंसल्टेंट डॉ. विकास यादव ने कृपा फाउंडेशन का ऑडिट किया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए यह परखा कि संस्था और अस्पताल द्वारा मरीजों को किस प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं तथा चिकित्सा उपकरणों का सही तरीके से उपयोग हो रहा है या नहीं। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए इसे सराहनीय पहल बताया।
शिविर को सफल बनाने में कृपा फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार, अस्पताल की टीम के कोऑर्डिनेटर दीपक रावत, अवनीश, विजन टेक्नीशियन शालिनी जरावरे, रजनी सहगल, काउंसलर योगिता, संजीव, राजीव, विकास और पवन का विशेष योगदान रहा।