
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुमशुदा एवं लापता होने पर परिजनों ने लिखित आवेदन देकर खोजबीन करने का अनुरोध किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के भी आई पी कालोनी निवासी उपेंद्र प्रसाद का 23 वर्षीय पुत्र सोनु कुमार उर्फ मोनू कुमार बीते 20/3 से लापता है,इस सम्बन्ध में मखदुमपुर थाना कांड संख्या 244/26 दर्ज़ किया गया है।
वहीं काको थाना क्षेत्र के ग्राम सोकन बिगहा निवासी रमेश यादव के 17 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार बीते 02/04/24 से लापता है,इस सम्बन्ध में काको थाना कांड संख्या 97/24 दर्ज है।

वहीं जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम वर्मा गोलकपुर निवासी अरुण पासवान की 18 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी बीते 09/05/25 से लापता है इसके सम्बन्ध में काको थाना कांड संख्या 130/25 दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक जहानाबाद ने प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि इन तीनों लापता लोगों के बारे में जिन्हें जानकारी प्राप्त होता है तो कृपया मखदुमपुर थाना अध्यक्ष जिनका मो न 9031826357 एवं काको थाना अध्यक्ष जिनका मो न 9031826366 तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 घोषी जिनका मो न 9031826354 पर सुचित करने सहित पुलिस को सहयोग करने की अपील किया है।

