
वृक्षारोपण का कार्य बेला स्थित भारत विकास परिषद् के दिव्यांग केन्द्र के परिसर में किया गया। शाखा के अध्यक्ष डा एन के मिश्रा ने पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण के महत्व पर अपना विचार व्यक्त किया। सचिव डा सुमन कुमार झा ने जल जीवन और हरियाली के बारे में विचार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार मणि ने अतिथियों का स्वागत और सम्मानित किया। आज वक्ताओं में डा एच एन भारद्वाज,सीए के के चौधरी, सुधीर कुमार सिंह, डा मुकुंद कुमार,डा नवनीत शांडिल्य और संजय शर्मा ने अपने अपने विचार रखें।

