रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/भाकियू (टिकैत) ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के ब्लॉक अध्यक्ष एवं सहारनपुर जिला जनप्रतिनिधि चौधरी धर्मवीर गुर्जर के नेतृत्व में किसानों ने तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी के नाम संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संतोष बहादुर सिंह को सौंपा।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

ज्ञापन के माध्यम से किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। चौधरी धर्मवीर गुर्जर ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान लंबे समय से अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिनका शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की।


ज्ञापन में किसानों को निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराने, किसानों का समस्त ऋण माफ करने, बाजारों में नकली कीटनाशक दवाओं की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा मिलावटी मिठाइयों एवं खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने सहित कुल नौ प्रमुख मांगें शामिल थीं। संगठन ने कहा कि इन मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। भाकियू (टिकैत) ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संतोष बहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़, तहसीलदार जितेंद्र कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।