
*शिवहर-* एसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर जिले के पूरनहिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 186 लीटर नेपाली शराब के साथ एक मिनी पिकअप वैन जब्त कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है. थानाध्यक्ष प्रेमजीत सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में बसंत जगजीवन गांव से शराब लदी पिकअप को पकड़ा गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बाबूलाल साह (पिता- सीताराम साह) एवं जयकिशोर (पिता- बंगाली महतो), दोनों निवासी बसंत जगजीवन, थाना पूरनहिया के रूप में हुई है. वहीं फरार अभियुक्त अमन (पिता- उमेश कुमार सिंह) की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने मौके से 186 लीटर नेपाली शराब, एक मोबाइल फोन तथा “जय माता दी” लिखी मिनी पिकअप वैन बरामद की है, जिसका उपयोग तस्करी के लिए किया जा रहा था. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है
