
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा चलाये जा रहे अवैध शस्त्र के विरूद्ध अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल व सीओ नकुड़ रूचि गुप्ता के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम में शामिल एस आई विवेक वैधवान कांस्टेबल सत सिंह ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम पूजना थाना तीतरो को एक चाकू के साथ ग्राम दीपाखेड़ी रोड़ पर गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
