बीपीएससी की AEDO परीक्षा में सेंध मारी की साजिश नाकाम

Breaking news News बिहार
  • मुंगेर व नालंदा से 7 मुन्ना भाई को किया गिरफ्तार

पटना।

बिहार लोकसेवा आयोग की सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा में पेपर लीक नहीं हुआ, लेकिन ‘मुन्ना भाई’ स्टाइल में फर्जी अभ्यर्थी बैठाने और कदाचार कराने की बड़ी साजिश का पटाक्षेप हुआ है। नालंदा और मुंगेर जिलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द किया है। जबकि 18 अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। मामले के सामने आते ही बिहार पुलिस मुख्यालय ने जांच आर्थिक अपराध इकाई को सौंप दी है और एसआईटी का गठन कर दिया गया है. आयोग ने साफ किया है कि परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है और सोशल मीडिया पर वायरल दावे भ्रामक है। बीपीएससी के अनुसार पिछले दो वर्षों में परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाया गया है, जिससे पेपर लीक अब संभव नहीं है। मुंगेर में 13 अप्रैल को ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 अभ्यर्थियों समेत 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था, जो परीक्षा में गड़बड़ी की साजिश रच रहे थे। जांच में सामने आया कि संगठित गिरोह स्थानीय युवकों को पैसे देकर उनकी जगह फर्जी अभ्यर्थी बैठाने की तैयारी में था। इसके लिए बायोमेट्रिक सिस्टम तक से छेड़छाड़ की कोशिश की गई थी।