चंपारण की खबर::डीएम के निर्देश पर 52 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, छह की अनुज्ञप्ति रद कर प्राथमिकी दर्ज

Breaking news News बिहार

– सीमावर्ती व अन्य प्रखंडों में उर्वरक प्रतिष्ठानों का कियाउ औचक निरीक्षण

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देशानुसार जिले के सीमावर्ती एवं अन्य प्रखंडों में उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उर्वरक प्रतिष्ठानों की संघन जांच की गई। खरीफ 2026 में कुल 52 उर्वरक प्रतिष्ठानों के विरूद्ध छापेमारी की गई।
    छापेमारी के दौरान पाॅस मशीन में अंकित उर्वरक एवं गोदाम में भौतिक रूप से भंडारित उर्वरक की जांच की गई। जांच के दौरान कुल छह प्रतिष्ठानों को अनियमित उर्वरक व्यापार के रूप पकड़ा गया जिसके विरूद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
     आदापुर प्रखंड में मे0 विजय खाद भंडार, प्रो0-सर्वेश कुमार, प्रखंड-आदापुर, घोड़ासहन प्रखंड के मे0 ओम साईं कृषि सेवा केंद्र चम्पापुर कोईरिया, घोड़ासहन, मे0 विकास खाद बीज भंडार, चम्पापुर कोईरिया, घोड़ासहन एवं छौड़ादानों प्रखंड के मे0 सिद्धि खाद भंडार, प्रो0-गुड्डू कुमार, प्रखंड-छौड़ादानों एवं मे0 जय माता दी ट्रेडर्स, धरहरी, छौड़ादानों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही बनकटवा प्रखंड में एक अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिला कृषि पदाधिकारी  मनीष कुमार सिंह ने बताया कि उक्त सभी उर्वरक प्रतिष्ठानों के अनुज्ञप्ति को रद्द कर दिया गया है। बतायकि किसानों को ससमय उर्वरक प्राप्त हो कि दिशा में विभाग सदैव प्रतिबद्ध है। सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार छापेमारी जारी रहेगा तथा उर्वरक की कालाबाजारी करने वाले प्रतिष्ठानों को चिन्ह्ति करते हुए उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्रवाई किया जायेगा। किसी भी परिस्थिति में दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा।