
रामपुर मनिहारान
भारतीय किसान यूनियन के नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती और भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ठसका और भोजपुर गांवों में छह किलोमीटर विद्युत लाइन बदलने का कार्य धरातल के बजाय सिर्फ कागजों में किया गया है और वहां एक ही ट्रांसफार्मर पर सारा लोड है।इस्लामनगर, टिकरोल और जानखेड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में शासन के आदेशानुसार बिजली न मिलने से त्रस्त ग्रामीणों की इन समस्याओं का समाधान न होने पर कार्यकर्ताओं ने धरने की चेतावनी दी।इस दौरान जिला सचिव चौधरी सुशील व अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने सभी समस्याओं का तत्परता से समाधान कराने का आश्वासन दिया।
