
मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सरकार भवन म॑झोस , एवं रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय नेहाल पुर में लिया जायजा।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले में आगामी 2 जून को बिहार सरकार के निर्देशानुसार होने वाली सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है। सहयोग शिविर में आमजनों की समस्याओं को त्वरित निष्पादन हेतु सरकार द्वारा आदेश निर्गत किया गया है।
इसी कड़ी में आज सोमवार को जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेहाल पुर के उच्च विद्यालय नेहाल पुर एवं मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत म॑झोस के पंचायत सरकार भवन म॑झोस का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

इस बात की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी ने बताई कि निरिक्षण के क्रम में शिविर स्थल की तैयारियां, विभागीय समन्वय, आमजनों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं एवं आवेदनों के निष्पादन की प्रगति का विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने बताई कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजनों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना,उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है।
वहीं उन्होंने बताई कि उच्च विद्यालय नेहाल पुर के अतिरिक्त शिविर प्रभारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को हीट वेव की स्थिति में, शिविर स्थल पर समुचित आम जनों को बैठने तथा पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं पी एच ई डी विभाग को सभी वार्डों में पेयजल से सम्बंधित समस्याओं को हर हाल में सुनिश्चित किया जाए,ताकी आमजनों को बेहतर जीवन सुविधा उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता स्तरीय पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक निदेशक, जिला जनसुचना एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
