
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
गुरुवार को ईद उल अजहा की नमाज से पहले कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार ने कस्बा इंचार्ज ललित कुमार के साथ पुलिस बल सहित कस्बे दिल्ली रोड़, मेन बाजार, पंसारी बाजार, पीठ बाजार आदि में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए और अफवाहों पर घ्यान न दें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता की सुरक्षा के लिए है इसलिए जनता को भी पुलिस का सहयोग कर एक अच्छा नागरिक होने का प्रमाण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा कर अपने घर जाए और खुशी के साथ त्यौहार को मनाए। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि नमाज के दौरान से लेकर तमाम दिन पुलिस की पैनी नजर प्रत्येक व्यक्ति पर रहेगी। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

