
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
बुधवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्वेता सैनी ने जिला कांग्रेस कैम्प कार्यालय पर आने-जाने वाले राहगीरों को भीषण गर्मी को देखते हुए जल एवं फलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्र जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इसके उपरांत श्रीमती राखी के यहां पहुंचकर पुस्तक वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने देश को आधुनिक भारत की दिशा देने का कार्य किया था। उनके विचार आज भी युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस दौरान पूजा, राखी, प्रीति, तृप्ति, नेहा निशाद, मोनिका, मयूरी, आस्था गुप्ता, नूतन आदि उपस्थित रहे।
