सहारनपुर/उप्र /मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

Breaking news News उत्तरप्रदेश

सहारनपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर रात मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर गौकश को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा, तीन जिंदा कारतूस, गोकशी के उपकरण तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। फरार हुए दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार कांबिंग कर रही है।सीओ बेहट प्रिया यादव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मिर्जापुर पुलिस कासमपुर बिजलीघर के पास विकासनगर-सहारनपुर रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी राजवाहे की ओर भाग निकले। कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई, जिसके बाद बदमाशों ने आम के बाग से पुलिस पर दोबारा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल आरोपी की पहचान सलमान पुत्र वरीस निवासी ग्राम रायपुर थाना मिर्जापुर के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सीओ बेहट के अनुसार गिरफ्तार आरोपी थाना मिर्जापुर का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में गोकशी, लूट, चोरी और तस्करी समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट सहारनपुर