
जहानाबाद -मखदुमपुर से विकाश कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -मखदुमपुर – प्रखंड क्षेत्र के ग्राम लड़ौआ में उस वक्त खलबली मच गया ,जब एक मिठाई गोदाम में एक चोर को चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
बताया जाता है कि जिले के मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के लड़ौआ स्थित मिठाई के गोदाम में एक युवक मिठाई चोरी करने के उद्देश्य से घुस गया, वहीं कुछ लोगों की नजर पड़ी तो,चोरी कर रहे युवक को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा, और डायल 112 को सुचित किया। सुचना प्राप्त होते हैं पुलिस मौके पर पहुंच युवक को अपने हिरासत में लिया, तथा पुछताछ के क्रम में युवक ने अपना नाम मो नईम बताया,जो मखदुमपुर का निवासी बताया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,चोरी करने वाला युवक ने स्वीकार किया कि छोटी मोटी घटनाओं में हमेशा शामिल रहता है। वहीं जानकारी दी गई कि मो नईम ने स्वीकार किया कि मिठाई चोरी करने के उद्देश्य से मिठाई गोदाम में घुसा, लेकिन मौके पर ही पकड़ लिया गया। हालांकि पुलिस द्वारा अभी पुछताछ जारी है। विस्तृत जानकारी देने की बात कही गई है।
