
कई संगीन मामले में अपराधी चल रहा था फरार।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में जिले के टेहटा थाना को बड़ी सफलता मिली है। जहां बहुत दिनों से फरार चल रहा जिले के टाॅप 10 ईनामी बदमाश को गिरफतार किया है।
पुलिस सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार जिले के टेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम पश्चिमी सरेन निवासी, कृष्ण कुमार उर्फ कृस्णा सरकार,जो कई कांडों में संलिप्त था,जिसपर सरकार द्वारा 05 हजार रुपए का इनाम घोषित था।जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी।
प्राप्त सुचना के अनुसार टाॅप 10 ईनामी अपराधी को गिरफ्तारी पटना जिले के जकनपुर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा जानकारी दी गई कि टाॅप 10 ईनामी अपराधी हमेशा गिरफ्तारी के भय से अपना ठिकाना बदल रहा था, जिसे तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर एस टी एफ की टीम तथा जहानाबाद की पुलिस बल की टीम ने पटना जिले के जकनपुर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर से गिरफ्तार कर लाया गया है। वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा सरकार के विरुद्ध हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट,लूट तथा साधारण दंगा सहित अन्य संगीन मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार अपराधी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
