जिले के 14 पंचायतों में सबका सम्मान -जीवन आसान, निश्चय के तहत् सहयोग शिविर का किया गया आयोजन।

Breaking news News बिहार

सहयोग शिविर आयोजित कार्यक्रम में जिले से 751 आवेदन हुआ प्राप्त।

जहानाबाद -मखदुमपुर से विकास कुमार का रिपोर्ट।

जहानाबाद -मखदुमपुर – माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सबका सम्मान -जीवन आसान, निश्चय के तहत् जिले के 14 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताई कि जहानाबाद प्रखंड क्षेत्र के मा॑दिल पंचायत में अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित की गई। जहां कुल 39‌ आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 11 आवेदनों को तत्काल निष्पादित कर दिया गया। वहीं सेवनन पंचायत में 44 आवेदन में 18 आवेदन को निष्पादित किया गया है।
वहीं मोदनगंज प्रखंड के सईस्तावाद पंचायत में संयुक्त सचिव तेज नारायण राय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में थे, जहां कुल 188 आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें 147 आवेदन को तत्काल निष्पादित किया गया है। वहीं मोदनगंज पंचायत में 26 आवेदन में 06 आवेदन को निष्पादित किया गया।


उन्होंने बताई कि मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत में शिविर प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां 59 आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें 14 आवेदन को निष्पादित किया गया। वहीं भैख पंचायत में 44 आवेदन में 09 आवेदन को निष्पादित किया गया। वहीं कोहरा पंचायत में 24 आवेदन में 07 निष्पादित किया गया, तथा सोलहणडा पंचायत में 20 आवेदन में 06 निष्पादित किया गया
काको प्रखंड क्षेत्र के बढ़ौना, सुलेमान पुर पंचायत में 161 आवेदन में 40 आवेदनों का तत्काल निष्पादित किया गया।
वहीं घोषी प्रखंड क्षेत्र के साहोबिगहा पंचायत में लोक शिक़ायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार प्रभारी पदाधिकारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 44आवेदन में 07 आवेदन निष्पादित किया गया, तथा उबेर पंचायत में आकांक्षा गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां 29 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें 05 आवेदन को तत्काल निष्पादित किया गया ।


उन्होंने बताई कि हुलासग॑ज प्रखंड क्षेत्र के बौरी पंचायत में वरीय उप समाहर्ता होमा इरफान द्वारा आयोजित शिविर में 42 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 08 आवेदन निष्पादित किया गया।
इस तरह आज के आयोजित सहयोग शिविर में कुल 751 आवेदनों में 281 आवेदनों को तत्काल निष्पादित किया गया,शेष 470 लम्बित आवेदनों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु सम्बंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।