अपराध प्रवृति के असमाजिक तत्वों ने घर में घुसकर पिता पुत्र को मारपीट कर किया बुरी तरह से घायल।

Breaking news News बिहार

गम्भीर रुप से घायल पिता को पी एम सी एच किया गया रेफर।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट

जहानाबाद – जिले के हुलासग॑ज थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां अपराधी प्रवृत्ति के असमाजिक तत्वों ने घर में घुसकर दबंगता दिखाते हुए बुरी तरह मारपीट कर पिता पुत्र को घायल कर दिया। जिसे तत्काल हुलासग॑ज पी एच सी इलाज हेतु लाया गया, जहां गम्भीर स्थिति को देखते हुए पिता को सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया, जहां से विशेष इलाज हेतु पटना पी एम सी एच रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के हुलासग॑ज थाना क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर में एक अतिपिछड़ा समाज के संजीत चंद्रवंशी एवं पुत्र बिक्रम कुमार को गांव के ही कुछ दबंग अपराधी प्रवृत्ति के असमाजिक तत्वों ने बीते शनिवार के शाम में घर में घुसकर बुरी तरह लाठी डंडे एवं रड से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसे तत्काल हुलासग॑ज पी एच सी इलाज हेतु लाया गया, जहां से सजीत चंद्रवंशी को बेहतर इलाज हेतु जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना पी एम सी एच रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि संजीत चंद्रवंशी बाहर में मजदूरी करते हैं।घर में महिला एवं बच्चे रहता है। गांव के ही कुछ दबंग अपराधी प्रवृत्ति के असमाजिक तत्व हमेशा दरवाजे पर आकर भद्दी भाषा का प्रयोग किया करता था।


वहीं घायल संजीत ने बताया कि मेरी पत्नी को इस बात के लिए नागवार गुजरता था। फलस्वरूप दबंगों को देखते ही दरवाजा बंद कर लेती थी, फिर भी उन दबंगों द्वारा हमेशा भद्दी भद्दी भाषा का प्रयोग किया करता है।इस बात की खबर मुझे जानकारी मेरी पत्नी द्वारा दिया गया, तो मैं घर आकर असमाजिक तत्वों के पिता से शिकायत किया,तो उन लोगों ने मेरे घर में घुसकर मेरे साथ लाठी डंडे एवं रड से मारपीट करने लगा,जब मेरा पुत्र बिक्रम मुझे बचाने आया तो, उसके साथ भी मारपीट किया गया।
वहीं घायल संजीत की पत्नी ने बताई कि हमेशा हमलोगों को प्रताड़ित किया जाता है,और दबंग होने के फलस्वरूप हमलोग पर अत्याचार किया जाता है। उन्होंने बताया कि हुलासग॑ज थाना में लिखित आवेदन दिया हूं। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।