दो सगी बहनों को गायब होने की खबर लगते ही गांव में फैली सनसनी।

Breaking news News बिहार
Oplus_131072



परिजनों ने थाना में लापता होने एवं सकुशल बरामदगी का लगाया गुहार।

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -परसबिगहा थाना क्षेत्र के एक गांव से दो सगी बहनों की लापता होने की खबर पर गांव में सनसनी फ़ैल गई है।इस सम्बन्ध में लापता बच्ची को सकुशल बरामदगी हेतु थाना में लिखित आवेदन देकर परिजन ने गुहार लगाई है।
बताया जाता है कि बीते 16 फरवरी को परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर निवासी दो सगी बहनें कौपी खरीदने हेतु बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली, परंतु जब शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिवार के सदस्यों ने खोजबीन प्रारंभ कर दी।यही नहीं सभी रिस्तेदारो के यहां मोबाइल से सम्पर्क कर बच्ची के सम्बन्ध में जानकारी लेने लगा,जब कही से जानकारी नहीं मिल सका तो अनहोनी की आंशका सताने लगा, थक-हार कर परसबिगहा थाना में लापता होने की लिखित आवेदन देकर सकुशल बरामदगी का गुहार लगाई है।
यहां यह बता दें कि बीते दिनों जहानाबाद के अरवल मोड़ से एक नाबालिग बच्ची भी लापता हो गई थी, जिसे पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के सतर्कता एवं कड़ी कार्रवाई से वारानसी से सकुशल बरामदगी की गई थी।
यह दुसरी घटना परसबिगहा थाना क्षेत्र से घटी है, जहां दो सगी बहनों की लापता होने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
वहीं लापता बच्ची के पिता ने बताया कि मुझे शक है कि किसी ने बच्ची को अपहरण कर लिया है, चुकी दोनों बहनें कभी गांव में भी नहीं जाती थी।
वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है,और सकुशल बरामदगी हेतु प्रयास किया जा रहा है।