
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -बिहार में प्रथम स्थान, एवं देश में तृतीय स्थान एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम में प्राप्त कर एतिहासिक गौरव हासिल किया है।
इस बात की जानकारी प्रेस रिलीज जारी जिला पदाधिकारी ने बताई कि भारत सरकार के इंटीग्रेटेड हेल्थ इनफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म (IHIP) पोर्टल पर दिनांक 01 जनवरी 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक की गई पोर्टल-आधारित समीक्षा में जहानाबाद जिला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के कुल 783 जिलों में 99.37 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वही उन्होंने जानकारी दी है कि राज्य स्तर पर जहानाबाद जिला ने प्रथम स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। वही उन्होंन एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम मे संग्लन सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को धन्यवाद देते हुए इसी प्रकार आगे भी कार्य करने का अपील किया है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताई कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान गुजरात के अहमदाबाद जिले को 99.9 अंकों के साथ, द्वितीय स्थान ओडिशा के नयागढ़ जिले को 99.48 अंकों के साथ प्राप्त हुआ। वहीं, चतुर्थ स्थान ओडिशा के कंधमाल जिले को 99.11 अंक तथा पंचम स्थान गुजरात के आनंद जिले को 99.04 अंकों के साथ प्राप्त हुआ।
वही उन्होंने बताई कि
यह उपलब्धि जिले में सुदृढ़ रोग निगरानी प्रणाली, समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग, प्रभावी निगरानी तंत्र तथा त्वरित एवं सटीक आउटब्रेक प्रतिक्रिया का प्रत्यक्ष प्रमाण है। जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन के द्वारा निरंतर मार्गदर्शन एवं अनुश्रवण में यह सफलता स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं संबंधित कर्मचारियों के समर्पित प्रयास, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्ट टीमवर्क का परिणाम है।
