शिवहर में डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, बच्ची का इलाज जारी

Breaking news News बिहार

शिवहर।

शिवहर थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में 11 जून को डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। पुलिस को सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई।

एसडीपीओ अनुशील कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने भी मौके का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद राजिक, 30 वर्ष, पिता मोहम्मद जुल्फिकार, गढ़वा गांव का ही निवासी है। उसे जेल भेज दिया गया है।
पीड़ित बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।