
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं विभिन्न ताजीया जुलूस का किया निरीक्षण।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले में मुहर्रम पर्व को लेकर जिला पदाधिकारी छिरिड वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने स्वयं कमान संभाली, और नगर क्षेत्रों के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण एवं जाएजा लिया।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मुहर्रम पर्व को सुरक्षित माहौल एवं शांति पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर सभी मस्जिदों एवं इबादतगाहों के आस पास डियुटी में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों की आवश्यक दिशा-निर्देश दिया, तथा जुलूस के समय सतर्कता बरतने एवं चौकन्ना रहने की हिदायत दी। वहीं दोनों पदाधिकारियों ने मुहर्रम पर के अवसर पर ताजीया जुलूसो का निरीक्षण एवं जाएजा लिया। उन्होंने इस मौके पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण सम्पन्न कराने की आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

वहीं जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से अपील किया कि सभी लोगों को दायित्व बनता है कि पर्व को शांति पूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण सम्पन्न कराने में प्रशासन को सहयोग करें। तथा किसी प्रकार की कोई अफवाह फ़ैलाने की कोशिश करें जिला प्रशासन को अभिलम्ब सुचित करे ताकी अफवाह फ़ैलाने वालों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित किया जा सके।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मुहर्रम पर्व पर लोगों को शुभ कामना दी,और हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाने की अपील किया।
