
कार सहित कार चालक को किया गिरफतार, भेजा गया जेल।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -बिहार में शराब बंदी के वावजूद भी शराब कारोबारी अबैध रुप से कारोबार करने से वाज नहीं आ रहा है।
इसी कड़ी में आज रविवार को जिले के कड़ौना थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के तहत एक सफेद कार से 576 पीस केन वियर बरामद किया, वहीं कार सहित चालक को गिरफतार कर लिया गया है।
थाना अध्यक्ष कड़ौना ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गया जी की ओर से एक कार में शराब की बड़ी खेप आ रही है। सुचना के आधार पर कड़ौना थाना के पास वाहन चेकिंग किया जा रहा था।इसी क्रम में एक सफेद कार को रोककर जांच किया गया तो कार से 576 पीस केन बियर बरामद किया गया, फलस्वरूप कार को जप्त कर थाना लाया गया,और कार चालक को गिरफतार कर पुछताछ किया जा रहा है।
हालांकि उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में जब कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कार की गति तेज कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तत्परता से कार को पकड़ने में सफलता मिली।
वहीं उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में कड़ौना थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है, वहीं चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
