चंपारण की खबर::अनावश्यक लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त करें : सौरभ जोरवाल

Breaking news News बिहार

– भूमि सुधार उप समाहर्ता ढाका के न्यायालय का किया निरीक्षण, मामलों के निष्पादन काम की हुई समीक्षा

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन द्वारा “सहयोग शिविर” अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न राजस्व न्यायालयों का लगातार निरीक्षण एवं समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी सौरभ जोरवाल ने भूमि सुधार उपसमाहर्ता, ढाका के न्यायालय का निरीक्षण किया  और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की ।
निरीक्षण के दौरान न्यायालय में लंबित पुराने मामलों, उनके निष्पादन की प्रगति, अभिलेख संधारण तथा सुनवाई की प्रक्रिया का अवलोकन किया। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश कि मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए नियमित सुनवाई सुनिश्चित करें।  साथ ही अनावश्यक लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त करें।


“सहयोग शिविर” के माध्यम से जिला प्रशासन का उद्देश्य राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के साथ आम नागरिकों को समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि आगामी तीन माह के भीतर न्यायालयों में लंबित सभी पुराने मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
जिला प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी न्यायालयों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।