
रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत जिला महिला कांग्रेस द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना गया।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
शुक्रवार को ब्लाक रामपुर मनिहारान के गांव तेलीपुरा में भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा एवं प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी के निर्देश पर श्रीमती हुसन व सपना के निवास पर जिलाध्यक्ष श्वेता सैनी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी ने मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना और उनके अनुभवों को समझा। उन्होंने कहा कि मजदूरों का अधिकार किसी भी सूरत में समाप्त नहीं होने दिया कि
जाएगा इसके लिए कांग्रेस मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सहित दिग्गज नेताओं के निर्देशन में देश भर में जगह जगह धरने प्रदर्शन करने का काम कर रही है मनरेगा योजना कानून के वापस लाने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में सभी ने हाथ उठाकर मनरेगा योजना के संरक्षण एवं इसके महत्व को लेकर चल रहे अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया। इस दौरान सीता भारद्वाज, सपना, हुसन, रुकसार, इरम, पूजा, प्रीती, राखी, निशात आदि काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

