चंपारण की खबर::दीपक होंगे महागठबंधन के वालमीकिनगर प्रत्याशी, भाजपा छोड़ राजद का थामा दामन

Breaking news बिहार राजनीति

बगहा/ विजय प्रकाश पाठक।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी को छोड राजद मे शामिल दीपक यादव को को बाल्मीकि नगर का कमान सौपा, उन्होंने बाल्मीकि नगर लोकसभा से महागठबंधन के टिकट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की साथ ही यहां के लोगों से उनके लिए समर्थन भी मांगा। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार चंपारण के बदहाली के लिए जिम्मेदार है उन्होंने कहा कि चंपारण की धरती को मेरा नमस्कार। यह वो धरती है जिसने गांधीजी को महात्मा बनाया। काफी वर्षों के बाद वाल्मीकिनगर सीट राजद को मिला है। दीपक यादव के पास विजन एवं विकास करने की क्षमता है जिसको देखते हुए महागठबंधनका वाल्मीकि नगर से प्रत्याशी बनाया जा रहा है आप सबका आशीर्वाद चाहिए। वर्षों से आप लोग एनडीए के प्रत्याशियों को जीता रहे हैं।

उसके बाद भी यहां बदहाली, बेरोजगारी व पलायन क्यों? मोदी जी देश के पीएम हैं मेरा उनसे व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। हम तो बस बिहार के विकास के लिए आवाज उठाते हैं। हमारा दायित्व है बिहार के लिए आवाज उठाना व केंद्र से सवाल पूछना। हमारे चाचा तो पलट गए, मोदीजी ने कहा था कितना गिरोगे वहीं लौरिया में अमित शाह ने कहा था दरवाजा बंद हो गया उसके बाद भी चले गए और उन्होंने बुला लिया। उनकी बातों की क्या वैल्यू है। पिछले विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने हमें जीता दिया था। 4 बजे तक हम जीत रहे थे उसके बाद काउंटिंग रोक दिया गया। रात को 10 बजे से काउंटिंग शुरू किया गया। 100 वोट 200 वोट यहां तक की 12 वोटो से हमारे प्रत्याशियों को हराया गया। फिर भी हम स्वीकार कर विपक्ष में बैठे। इंडिया की सरकार लगातार यहां से छुट्टी रही है मोदी जी विकास की बात करते हैं 10 वर्ष पूर्व उन्होंने मोतिहारी चीनी मिल को शुरू करने का वादा किया था जो आज तक पूरा नहीं हुआ। मोदीजी खुद को चौकीदार कहते हैं। कैसे चौकीदार है लाखों करोड़ों लेकर लोग विदेश भाग गए। और वे बस परिवारवाद के पीछे पड़े हैं। हम डरने वाले लोग नहीं हैं। मेरा मुछ भी नहीं आया था और मुझ पर मुकदमा कर दिया गया हम तो उससमय विराट कोहली के साथ क्रिकेट खेल रहे थे हम इन सब चीजों से दूर थे और हम पर मुकदमा कर दिया गया। बीते चुनाव में हमने आप लोगों से वादा किया था की सरकार बनने पर 10 लाख लोगों की नौकरी देंगे। चाचा के आने के बाद हमने सरकार बनाया और मात्र 17 महीने में 5 लाख लोगों को नौकरी दिया। चाचा रहते थे पैसा कहां से आएगा अपने बाप के घर से लाएगा पैसा। पांच विभागों को चलाया और 5 लाख लोगों को नौकरी दिया। सोचिए अगर मात्र 17 महीने में 5 लाख नौकरी मिला तो 5 साल में कितना नौकरी दूंगा। कार्यक्रम के आयोजक दीपक यादव ने तेजस्वी यादव से बगहा को राजस्व जिला बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपके पिताजी के द्वारा बगहा को पुलिस जिला बनाया गया। अब आप इसको राजस्व जिला बनाएं। जिसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर 2025 में सरकार बनी तो बाल्मीकि नगर को राजस्व जिला बनाऊंगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पार्टी को पहले महंगाई डायन लगती थी और अब महबूबा बन गई है। भाजपा जाति व धर्म के नाम पर लड़वाने का काम करती है और हम शांति चाहते हैं। तलवार नहीं कलम बांटते हैं। लालू जी का संदेश लेकर आए हैं वाल्मीकि नगर से दीपक यादव लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। आप सब की सेवा करना चाहते हैं। इनको किसी चीज की कमी नहीं है मगर आपकी स्थिति देखकर बेचैन रहते हैं। लालू जी ने दीपक को बोला है कि जाओ सेवा करो आप सब का आदेश हो तो इनको आज ही विजय का माला पहना दूं। इस पर लोगों ने तालियां व शोर मचाकर हामी भरी।