
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
इसको लेकर एनएचएआई की टीम ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दो दिन में अतिक्रमण हटाने का समय दिया है। चेताया कि यदि दो दिन के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो तहसील प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ हाईवे से अतिक्रमण हटाएगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना निदेशक द्वारा दिल्ली हाईवे 709 बी पर अतिक्रमण के संबंध में जिलाधिकारी को पत्र सौंपा गया है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा बैठक में निर्देश दिए गए कि जनपद सहारनपुर के अंतर्गत पड़ने वाले 709 बी शामली बाईपास से सहारनपुर खंड पर अवैधानिक रूप से किए गए अतिक्रमणों एवं अनधिकृत रूप से बिना प्रवेश की अनापत्ति प्राप्त किए जा रहे निर्माण पर कार्रवाई की जाए। इसे लेकर एसडीएम द्वारा रामपुर मनिहारान तहसीलदार, नायब तहसीलदार रामपुर मनिहारान, थाना प्रभारी, नायब तहसीलदार नानौता एवं थाना प्रभारी नानौता की टीम गठित की गई है।
एनएचएआई के साइट इंजीनियर सोनू सिंह ने बताया कि दिल्ली हाईवे पर रामपुर मनिहारान व नानौता में जिसने भी अतिक्रमण किया हुआ है। उनको नोटिस जारी कर अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। नायब तहसीलदार संजीव चौहान ने बताया कि दिल्ली हाईवे से दो दिन के बाद तहसील प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाएगी।
