मखदुमपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,एक पिस्टल एवं जिन्दा गोली के साथ युवक को किया गिरफतार।

Breaking news News बिहार

किसी बड़ी घटना को अंजाम को किया विफल।

जहानाबाद -मखदुमपुर से विकाश कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -मखदुमपुर –अपराध निय॑त्रण को लेकर जिले के पुलिस काफी सतर्क एवं चौकन्ना है।इसी कड़ी में जिले के मखदुमपुर थाना अध्यक्ष को सुचना मिली की एक बड़ी घटना का अंजाम देने के देने के फिराक में अपराधियों का जमावड़ा लगने वाला है। सुचना प्राप्त होते ही मखदुमपुर थाना अध्यक्ष दल बल के साथ रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो देखा कि एक युवक पुलिस को देख भागने की कोशिश किया, परंतु पुलिस बल ने भागते युवक को पकड़ लिया और घर की तलाशी लेने पर दिवान पलंग में छुपा कर रखा एक दे शी पिस्तौल एवं 6 जिन्दा कारतूस तथा एक मैगजीन बरामद किया।
वहीं गिरफ्तार युवक ने अपना नाम अक्षय कुमार पिता मनोज प्रसाद, ग्राम मकरपुर थाना मखदुमपुर बताया। पुछताछ के क्रम में अक्षय के निशान देही पर मखदुमपुर थाना क्षेत्र के लडौ़आ निवासी सागर कुमार एवं विशुनग॑ज थाना क्षेत्र के ग्राम धरातल निवासी म॑टु कुमार को गिरफतार किया गया।
अक्षय ने स्वीकार किया कि हमलोग चोरी की घटना का अंजाम देने की योजना बनाई थी। वहीं उनलोगो के निशान देही पर एक चोरी की मोटरसाइकिल एवं अन्य समानों की बरामदगी की गई।
इस बात की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि अक्षय कुमार रेलवे फाटक के पास एक किराया के मकान में रहकर घटनाओं का अंजाम दिया करता था। उन्होंने बताया कि तीनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत् मामला दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।