रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/श्री राम सेवा ट्रस्ट ने कांवड़ियों के लिए लगाया शिविर

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान 8 अगस्त
बड़गांव रोड पर श्री राम सेवा ट्रस्ट की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु कांवड़ियों की सेवा के लिए विशेष व्यवस्था की गई।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

ट्रस्ट के सदस्यों ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं। सेवा कार्य में अध्यक्ष संदीप मित्तल ने अपनी भूमिका निभाते हुए श्रद्धालुओं की सेवा की । सुरेंद्र फौजी और आदेश गुप्ता ने भी कांवड़ियों की सेवा में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए व्यवस्थाओं में योगदान दिया। सेवा शिविर में पहुंचने वाले कांवड़ियों की सेवा कार्य करते हुए कांवड़ियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराईं। ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना धार्मिक आस्था के साथ मानव सेवा का भी महत्वपूर्ण कार्य है। श्री राम सेवा ट्रस्ट के इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों और कांवड़ियों ने सराहना की। इस अवसर पर गौरव मित्तल, हरिओम शर्मा, जोगेंद्र रावत,अवि मित्तल आदि उपस्थित रहे।