
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
शनिवार को करीब 25-30 शिवभक्तों का दल हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के साथ यात्रा पर निकला।
रवानगी से पहले पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए मेडिकल किट व जरूरी चिकित्सा सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान आवश्यकता पड़ने पर कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। कांवड़ यात्रा 11 अगस्त को ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद 12 अगस्त को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
