पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय शाखा प्रभारी के साथ किया समीक्षा बैठक।

Breaking news News बिहार

कार्यालय कार्यों में समय सीमा के अन्दर निष्पादन करने कख दिया निर्देश।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं पिड़ित परिवार को ससमय न्याय मिल सके, इसके लिए पुलिस अधीक्षक लगातार प्रयासरत हैं।
इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने आज शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में, पुलिस कार्यालय में के सभी शाखाओं के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यप्रणाली को समीक्षा की।
पुलिस अधीक्षक ने सभी शाखाओं के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया। वहीं उन्होंने लम्बित कार्यों को त्वरित निष्पादन,कार्यलयी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने त्रुटिरहित एवं जबावदेही कार्यप्रणाली विकसित करने के साथ साथ शाखाओं को सुचारू संचालन हेतु आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी शाखा प्रभारी को ससमय कार्य निष्पादन करने एवं कोताही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पांडेय भी उपस्थित रहे।