मनरेगा मजदूरों का e-KYC में शिवहर का राज्य में प्रथम स्थान (83.14%:डीएम

Breaking news News बिहार

शिवहर:13 दिसम्बर 2025 को शिवहर का e-KYC में 56.28% के साथ राज्य में 15 वां स्थान था, जब नये जिला पदाधिकारी के रूप में प्रतिभा रानी ने प्रभाग ग्रहण किया था।
लगातार जिला पदाधिकारी के अनुश्रवण एवं मार्गदर्शन के उपरान्त मनरेगा मजदूरों के e-KYC में 15वें स्थान से प्रथम स्थान पर आ पहुंचा है। शिवहर का Active Workers के e-KYC में उपलब्धि 83.14% है। विदित हो कि शिवहर में कुल 86830 Active workers है, जिसमें 72193 मजदूरों का e-KYC हो चूका है। VB-G RAM G के तहत जिन मजदूरों की e-KYC होगा, उन्हीं को काम मिलेगा। इसलिये जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि कोई भी मौजूद मजदूर e-KYC से वंचित नहीं रहे। अन्यथा उनको G RAM G के तहत काम मिलने में कठिनाई होगी। इस आशय का पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है ताकि कोई मजदूर छूटे नहीं। e-KYC के लिये प्रारंभ में पंचायत स्तर, फिर वार्ड स्तर पर कैंप लगाया गया था। अब मनरेगा कर्मी e-KYC हेतु सभी मनरेगा मजदूरों के घर-घर जा रहे हैं तथा उनका e-KYC कर रहे हैं। कुछ मजदूर अस्थायी रूप से बाहर रह रहे हैं, उनके परिवार के सदस्यों से उनको आकर e-KYC कराने को भी कहा जा रहा है। आवास सर्वे में शामिल लोगों/ मजदूरों का भी e-KYC किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी शिवहर प्रतिभा रानी द्वारा बताया गया कि e-KYC का कार्य 85% तक कराने हेतु उप विकास आयुक्त बृजेश कुमार तथा निदेशक, एन.ई.पी. डी.आर-डी.ए.
हरि मोहन कुमार को निदेश दिया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा विगत दिनों अच्छे कार्य करने वाले मनरेगा कर्मी एवं पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया है। पुनः भविष्य में e-KYC सहित अन्य अच्छे काम करने वाले पदाधिकारी/कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा | साथ ही खराब प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारी और कर्मी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।83.14% मजदूरों का e-KYC हो चूका है। VB-G RAM ग के तहत जिन मजदूरों की e-KYC होगा, उन्हीं को काम मिलेगा। इसलिये जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि कोई भी मौजूद मजदूर e-KYC से वंचित नहीं रहे। जिला पदाधिकारी शिवहर प्रतिभा रानी द्वारा बताया गया कि e-KYC का कार्य 85% तक कराने हेतु उप विकास आयुक्त बृजेश कुमार तथा निदेशक, एन.ई.पी. डी.आर-डी.ए.
शिवहर हरि मोहन कुमार को निदेश दिया गया है।