सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल संचालन एवं कदाचार मुक्त हेतु जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा 01/2026 के सफल संचालन एवं कदाचार मुक्त हेतु जिला पदाधिकारी छिरिड वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक परीक्षा केंद्र गौतम बुद्ध इण्टर स्तरीय विद्यालय, राज्य सम्पोषित बालिका उच्च विद्यालय एवं अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को भी निरीक्षण के क्रम में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतीपूर्ण वातावरण सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा में कुल 4302 अभ्यर्थियों में मात्र 1339 परिक्षार्थी उपस्थित हुए, तथा 2963 परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं बताया गया कि आज किसी भी परिक्षार्थी को निष्कासित नही किया गया है।