
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में आज जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण कार्य के लिए चार्ज स्तर पर लॉगिन आईडी बनाना एवं उसके सफल क्रियान्वयन कैसे हो इसके लिए हैंड्स ऑन से संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों, सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह-चार्ज जनगणना पदाधिकारीयों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन संबंधित जानकारी दी गई। जिसमें डेटा संग्रहण मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन मोड में सहजतापूर्ण तरीके से किया जायेगा। इसके लिए पहली बार ऐप्लिकेशन सेन्सस 2027 -एच एल ओ का उपयोग किया जायेगा। यह मोबाइल ऐप एंड्रॉयड तथा आईओएस संस्करण के स्मार्टफोन के अनुकूल होगा। जनगणना प्रयोजन के लिए एचएलओ मोबाईल ऐप को सरल सुबिधाजनक एवं उपयोगकर्ता – अनुकूल बनाया जायेगा। ताकि सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा डिजिटल माध्यम से आँकड़ों के संग्रहण आसानी से किए जा सकेंगे। जनगणना दो चरणों में किया जाना है, पहले चरण में मकान सूचीकरण के अंतर्गत मकानों की गणना की जायेगी। अनुमंडल पदाधिकारी – सह- मोतिहारी अनुमंडल जनगणना पदाधिकारी निशांत सिहारा ने बताया कि जनसंख्या की गणना में प्रत्येक व्यक्ति का व्यक्तिगत विवरण एक निश्चित संदर्भ दिनांक एवं समय पर दर्ज किया जायेगा। वहीं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बार स्व-गणना का विकल्प भी प्रदान किया जा रहा है। जिससे लोग अपना डेटा खुद से भर सकेंगे। जिसे प्रगणकों के माध्यम से जांचोपरांत सबमिट किया जा सकेगा। जनगणना निदेशालय, बिहार, पटना से आए प्रशिक्षक विकास सिंह एवं इस जिला के नोडल प्रशिक्षक आदित्य कुमार ने प्रशिक्षण सत्र को बड़ी कुशलता पूर्वक संचालित किया।
इस अवसर पर मोतिहारी नगर आयुक्त आशीष कुमार नगर, सहायक समाहर्ता प्रिया रानी, गोपाल जी मिश्र, कमलेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

