सहारनपुर/उप्र/नानौताकिसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना कम आने के चलते मिल बंदी के कगार पर पंहुच गई है।

Breaking news उत्तरप्रदेश

सहारनपुर/उप्र/नानौता किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना कम आने के चलते मिल बंदी के कगार पर पंहुच गई है।

चीनी मिल को पेराई क्षमता के अनुरूप् गन्ना आपूर्ति न होने के कारण मिल बंदी का पहला नोटिस जारी कर किसानों से अपना बचा गन्ना 21 मार्च तक मिल में लाने की अपील की है।

ब्यूरो चीफ सहारनपुर।

नानौता क्षेत्र के खेतों में खडा गन्ना अब तेजी के साथ सिमट रहा है। अब चीनी मिल की पेराई क्षमता के अनुरूप पर्याप्त गन्ना नहीं आ पा रहा है। इसी के चलते चीनी मिल द्वारा मिल बंदी के लिए पहला नोटिस जारी कर कहा गया है कि जिन किसानों के पास पेराई योग्य गन्ना शेष है वे अपना गन्ना मिल गेट एंव क्रय केन्द्रों पर नियमानुसार 21 मार्च तक आपूर्ति कर दें। इसके बाद मिल को अंतिम रूप से बंद कर दिया जाएगा।

*चीनी मिल गत वर्ष के लक्ष्य से पिछडा*

चीनी मिल 2023-24 का लक्ष्य 80 लाख कुंतल गन्ने का था। लेकिन अभी तक करीब 53 लाख कुंतल ही गन्ना मिल में आपूर्ति हो सका है। तो वहीं करीब 4 लाख 86 हजार चीनी बोरा उत्पादन हुआ है। जबकि गत सत्र में मिल ने 69 लाख 83 हजार कुंतल गन्ना पेराई की थी।