
मौके पर पुलिस पहुंच शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी -शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में उस वक्त खलबली मच गया,जब गांव के पश्चिम बधार में एक अधेड़ महिला का शव को ग्रामीणों को नजर पड़ी।
ग्रामीण सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पश्चिम बधार में एक अधेड़ महिला का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने शोर मचाया,शव को देखने हेतु ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई, परंतु शव की पहचान नहीं हो सका।शव की सुचना थाना अध्यक्ष को दी गई। मौके पर शकूराबाद की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव की शिनाख्त नहीं होने पर,शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
वहीं थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली रही है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं था, और विक्षिप्त थी, जिले के कई जगहों पर महिला को विक्षिप्त स्थिति में देखा गया था। फिर भी शव की पहचान हेतु फिलहाल 24 घंटा सुरक्षित पोस्टमार्टम घर में रखा जा रहा है, ताकी विक्षिप्त महिला के परिजन शव को पहचान कर ले जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
