
विद्यालय की सही सलामत खिड़की, दरवाजे से बनाया जा रहा मध्याह्न भोजन।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले से एक बड़ी ही सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां प्राधानाध्यापक द्वारा विद्यालय के छात्रों से मध्याह्न भोजन बनाने हेतु, विद्यालय के खिड़की दरवाजे को छेनी हथौड़ी से तोड़वाया जा रहा है।
एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है कि विद्यालय के छात्रों द्वारा छेनी हथौड़ी से विद्यालय में लगा खिड़की एवं दरवाजा तोड़ा जा रहा है।वो भी जब विद्यालय में शिक्षण कार्य जारी है। हालांकि वायरल विडियो एस के लाइव न्यूज चैनल पुष्टि नहीं करता, फिर भी विडियो में जो देखा जा सकता है कि जिस छात्रों को हाथ में किताब,कौपी होना चाहिए, उसे छेनी हथौड़ी देकर लकडी फड़वाने का कार्य किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोदनगंज का है, जो उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों से पुरानी विद्यालय में लगा खिड़की एवं दरवाजा जो सही सलामत किमती लकड़ी सखुआ का बना हुआ है, उसे छेनी हथौड़ी से तोड़वाया जा रहा है और उससे मध्याह्न भोजन बनवाया जा रहा है, जबकि सरकार के निर्देशानुसार एल पी जी गैस सिलेंडर से एम डी एम बनाने का आदेश निर्गत किया जा चुका है। फिर भी प्रधानाचार्य की मनमानी कहें या बच्चों में डर पैदा कर, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
इस घटना के सम्बन्ध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोदनगंज से सम्पर्क कर जानना चाहा तो, उन्होंने बताया उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा किया गया कार्य को पुस्टी करते हुए कारवाई करने की बात कही। उन्होंने बताया कि प्राधानाचार्र से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। तथा विभागीय कार्रवाई करने की बात कही।

