
टेहटा स्टेशन पर घर लौट रहा शिक्षक को लाठी डंडे से किया वार,सदर अस्पताल में चल रहा इलाज।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, और टेहटा स्टेशन पर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया,जब एक शिक्षक मखदुमपुर पढ़ा कर ट्रेन में सवार होकर घर लौट रहा था कि ज्योंहि प्लेटफार्म से बाहर निकला तो कुछ मवाली टाइप के युवकों ने शिक्षक पर जानलेवा हमला कर लाठी डंडे से बुरी तरह पिटाई कर भाग निकला। घटना की खबर ज्योंहि परिजनों को लगी तो घटना स्थल पर पहुंच रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गम्भीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया, जहां इलाज जारी है।
बताया जाता है कि घायल शिक्षक टेहटा थाना क्षेत्र में मेला रोड निवासी रौशन कुमार है, जो मखदुमपुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है।

घायल रौशन कुमार ने बताया कि हम पढ़ा कर लौट रहे थे तो मखदुमपुर प्लेटफार्म पर से ही मुझे पिछा किया जा रहा था, लेकिन छुपते हुए मैं ट्रेन के आगे वाली बौगी में चढ़ गया, लेकिन टेहटा स्टेशन पर भी कुछ लोग पहले से घात लगाए बैठा था, और मुझपर अचानक हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि मुझे लाठी डंडे से से बुरी तरह मारपीट कर लहुलुहान कर फरार हो गया।
वहीं पिड़ित की मां ने बताई कि दो दिन पूर्व भी मेरे साथ गाली गलौज एवं मारपीट किया था, तथा धमकी भी दिया था कि तुम्हारे पुत्र को जान से मार देंगे,जो आज घटना का अंजाम दिया।

वहीं घटना की खबर मिलते ही जहानाबाद पूर्व विधायक सुदय यादव एवं राजद जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर सदर अस्पताल पहुंच पिड़ित से मिलकर हाल चाल पूछा। वहीं पूर्व विधायक सुदय कुमार यादव ने कहा कि आजकल अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है, महाजगंल राज कायम हो गया है, आएं दिन घटना घट रही है। वहीं उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि अपराधियों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।
हालांकि डॉक्टरों ने घायल को ख़तरे से बाहर बताया है, फिर भी उन्होंने बताया कि इलाज की आवश्यकता है,जो किया जा रहा है।
