राहुल गांधी की जान को खतरा, अलर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्रालय

Breaking news

दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आक्रमक मोड में दिखाई दिए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव जयराम रमेश को कानूनी नोटिस भेजा है। गडकरी का आरोप है कि दोनों कांग्रसी नेताओं ने उनके बारे में एक्स पर भ्रामक और अपमानजनक समाचार सामाग्री साझा की है। गडकरी के वकील बालेंदु शेखर का कहना है कि उनके मुवक्किल कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से साझा की गई पोस्ट के बारे में जानकर हैरान रह गए। वकील ने बताया कि खरगे और रमेश ने जानबूझकर एक साक्षात्कार का आधा वीडियो शेयर किया, जिस वजह से उनके बयानों का अर्थ अलग हो गया है।