रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र /महिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नई महिला सदस्यों ने संगठन में आस्था रखते हुए सदस्यता ग्रहण कर पार्टी हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश राजनीति

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

बुधवार को श्रीमती पूजा सैनी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम का आयोजन महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी जी के द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश सचिव भारती त्यागी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी जी ने कहा कि “महिला कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें समाज व राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। आज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, और कांग्रेस पार्टी उनके अधिकारों और सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। हम सभी मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।”


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीता भारद्वाज, राखी, तृप्ति, रुखसार, निशात, काजल, सुनीता, आँचल, पूनम आदि कार्यकत्री उपस्थित रहीं।