पुलिस अधीक्षक ने उमता धरनई थाना का किया औचक निरीक्षण।

Breaking news News बिहार

निरीक्षण के क्रम में लम्बित कांडों एवं क्षेत्र में विधि व्यवस्था को लेकर दिया आवश्यक निर्देश।

जहानाबाद -मखदुमपुर -जिले में विधि व्यवस्था एवं असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी एवं अपराधिक घटनाओं पर विशेष ध्यान को लेकर पुलिस अधीक्षक लगातार सभी थाना अध्यक्षों को कड़ा निर्देश जारी किया है।
इसी कड़ी में आज बुधवार को जिले के उमता धरनई थाना का औचक निरीक्षण करने पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान पहुंच स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के क्रम में थाना कार्यालय,मालखाना, बंदी गृह, तथा विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों का बारीकी से जांच किया।


पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान लम्बित कांडों, असमाजिक तत्वों, एवं अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि लम्बित कांडों का शिध्र निष्पादन,जन शिकायतों का समयबद्ध निवारण हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि वारंट, कुर्की जप्ती का निष्पादन करते हुए अपराधियों पर नकेल आवश्यक है। क्षेत्र में अपराध निय॑त्रण हेतु लगातार गश्ती और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।
निरीक्षण के क्रम में थाना अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।