रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/थाना रामपुर मनिहारन पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब बरामद की है।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना अध्यक्ष राधेश्याम यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने सहारनपुर रोड से कंजौली मार्ग के बीच चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 20 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरविंद कुमार पुत्र नकलीराम निवासी ग्राम सहेली दुलीचंदपुर, थाना रामपुर मनिहारन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अवैध शराब को आसपास के लोगों को बेचकर कमाई करता था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामकुमार गौतम और कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे।