रणधीर वर्मा अंडर-19 टूर्नामेंट में नवादा ने नालंदा को हराया

Breaking news Cricket News खेल खुद बिहार बिहार

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में नालंदा के पावापुरी में आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट मुकाबले के उद्घाटन मैच में आज नवादा का मुकाबला नालंदा की टीम से हुआ। नालंदा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.4 ओवर में 154 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नालंदा के बल्लेबाज सौरभ विजय ने 29 विनीत ने 26 अंकित ने 16 रनों का योगदान दिया और उनकी पूरी टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर पाने में नाकाम रही। नवादा की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए लेग स्पिनर अमन कुमार ने शानदार 6 विकेट झटके तथा नालंदा के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। इसके अलावा अंश तिवारी ने दो जबकि सचिन ने भी एक खिलाड़ियों को आउट किया। 154 रनों का पीछा करते हुए नवादा की टीम ने 27 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाकर मैच को जीत लिया ।नवादा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सूरज सिंह ने 37, हर्ष ने 31, सुभाष ने 23 विक्रम 21 एवं यीशु ने 20 रनों का योगदान देकर मैच को नवादा की झोली में डाल दी। नवादा की टीम अगर शेखपुरा और गया को हराती है तो ग्रुप चैंपियन होकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लेगी। नालंदा की तरफ से अरुणेश ने तीन जबकि तेज प्रताप ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। आज के मैच में शानदार छह विकेट लेने वाले गेंदबाज अमन कुमार को बीसीए अंदर-19 टीम के मैनेजर मनीष कुमार आनन्द ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी। कल नवादा का मुकाबला शेखपुरा की टीम से पावापुरी में ही खेला जाएगा। नवादा के शानदार जीत पर संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी, उपाध्यक्ष रंजन कुमार सचिव राकेश कुमार ,संयुक्त सचिव सुरेश यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडे ,क्लब प्रतिनिधि मनीष गोविंद ,प्लेयर्स प्रतिनिधि अरुण यादव, चयनकर्ता विकास कुमार एवं सुभाष प्रसाद, अजय कुमार दिनेश कुमार ने टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।