राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों को जिला पदाधिकारी ने दी बधाई एवं शुभकामना।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के खिलाड़ी बीते मोतिहारी के सुगौली में दिनांक 28 से 30 मार्च तक आयोजित तृतीय राज्य स्तरीय कैडेट भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर, जहानाबाद ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अंडर-11, अंडर-13 और ओवरऑल चैंपियन—तीनों ट्रॉफियों पर कब्जा जमाकर राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया था। खेलो इंडिया स्माल सेंटर के 20 खिलाड़ियों ने पदक तालिका में पदक प्राप्त कर जिले को जो सम्मान दिलाया है उसके लिए जिला पदाधिकारी ,अलंकृता पांडेय ने अपने कार्यालय कक्ष में विजेता खिलाड़ियों से मिलकर सम्मानित किया।
जिला पदाधिकारी ने बताई कि
युवा खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक गिरिजेश कुमार को उनकी जीत के लिए बधाई दी तथा भविष्य में इसी प्रकार राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचकर जिले एवं राज्य का नाम रोशन करें, इसके लिए शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर खेल टीम के वरीय पदाधिकारी,भी मौजूद रहे।


वहीं संयुक्त सचिव,विशेष कार्यक्रम, तेज नारायण राय तथा अपर समाहर्ता ,विभागीय जांच , विनय कुमार से भी खिलाड़ियों को शुभ कामना दी।वरीय पदाधिकारियों ने भी जिले के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा के लिए सराहना की ।